दस्तकारी हाट बाजार में हुआ संगीत संध्या का आयोजन

Dec 04 2023

ग्वालियर। ग्वालियर के दस्तकारी हाट बाजार में चल रहे कश्मीरी बाजार मेले में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संगीतमय संध्या का आयोजन बेहद ही उम्दा तरीके से सम्पन्न हुआ। संस्था की पूरी टीम अध्यक्ष हेमलता राव, सचिव पूर्णिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन राव,शैली शर्मा, शिवांगी शर्मा, कोमल बाथम, सोनू समद सभी के सहयोग से बारिश में भी कार्यक्रम अति व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। 
अटल ज्योति सांस्कृतिक मंच के संयोजक कृष्णकांत शर्मा अध्यक्ष, योगेश शर्मा सचिव, अनिल नागर उपाध्यक्ष व शुभम समाधिया सह सचिव के द्वारा पूरी व्यवस्था की गई। आज के आयोजन के मुख्य अतिथि महेश मुदगल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाज सेवी, महेंद्र भदकारिया अध्य्क्ष मेला व्यापारी संघ, अनुज गुर्जर उपाध्यक्ष, जगदीश उपाध्याय उपाध्यक्ष, रीना शर्मा समाज सेविका, देवेंद्र गुप्ता, विजय खंडेलवाल उपस्थित रहे।