ग्वालियर की साहित्यकला संगीत धारा महोत्सव मलेशिया में संपन्न
Dec 04 2023
ग्वालियर। स्वर म्यूजिकल फाउंडेशन ग्वालियर द्वारा आयोजित साहित्य कला-संगीत-धारा महोत्सव नेता सुभाष चंद्र बोस भारतीय सांस्कृतिक केंद्र भारतीय उच्चायोग कुआलालम्मपुर मलेशिया में आयोजित किया गया। जिसमें भारत और मलेशिया के संगीत व साहित्य के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले विद्वान और कलाकारों को भारत-मलेशिया गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीसीआर प्रमुख सुश्री दीपा राजेंद्र मलेशिया, विशिष्ट अतिथि प्रो. अंजू पुरोहित मलेशिया, मंच संचालन सुलभ धनुका व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. उमापति दीक्षित वाराणसी (उ.प्र.), के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में भारत के अधिकांश प्रदेशों से तथा मलेशिया के संगीत कलाकार, साहित्यकार, कवि और शायरों ने अपना विशेष योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम में श्रीमति अंजू पुरोहित, प्रो. उमापति दीक्षित, डॉ. सुनीता, डॉ. सरिता शुक्ला, श्रीमति राधिका खंडेलवाल, श्रीमति ऋतिका जाजोदिया, हरीश गुप्ता, दिगंबर नासवां, श्रीमति अपूर्वा सोनी, श्रीमति मंजू यादव, आशीष शर्मा, श्रीमति बंदिशा गांगुली, सुलभ धनुका, श्रीमति मनीषा, डॉ. शिखा भारद्वाज, प्रो. सुचिता त्रिपाठी, डॉ. काशीनाथ पांडेय, विवेक चंगोईवाला, डॉ. विनीता पांडेय, डॉ. गिरजेश कुमार, श्रीमति स्वाति वर्मा, प्रो. इशरत जहां, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. संगीता, प्रो. मीना यादव, श्रीमति अर्चना चौहान, सुश्री शिवानी परिहार, पवन आर गोस्वामी, रविन्द्र नायक, मीरा वैष्णव, श्रीमति प्रीति श्रीवास्तव, अंशिका चौहान, जागृति वैष्णव, प्रियांसी नायमा, आयुषी चौहान, श्रीमति सत्यभामा वैष्णव, किशोरी वैष्णव, अतुल पाटीदार, परमानंद गंधर्व, चंदन दास, प्रखर ओझा आदि कलाकारों की सहभागिता रही।
इस पूरे कार्यक्रम को स्वर म्यूजिकल फाउंडेशन ग्वालियर की अध्यक्षा संस्थापिका सुश्री अंशिका चौहान द्वारा संचालित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









