वरिष्ठ पत्रकार बच्चन बिहारी को मातृ शोक

Dec 04 2023

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक आचरण के संपादक बच्चन  बिहारी की माताश्री श्रीमती मुंद्रिका देवी का 4 दिसंबर सोमवार की सुबह 10.30 बजे निधन हो गया है, उनकी अंतिम यात्रा 146, ललितपुर कालोनी ग्वालियर से सोमवार शाम 6.30 बजे लक्ष्मीकांत मुक्तिधाम के लिए निकली। ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की।