बारिश से शादियों वाले घर में बारिश से टेंशन

Dec 04 2023

ग्वालियर। बीती शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश रात भर रुक-रुककर होती रही है। सोमवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है। रात को न्यूनतम तापमान जरुर 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, लेकिन दिन में ठंडक का अहसास हो रहा है। आर्द्रता भी 96 फीसदी दर्ज की गई है। रात भर और सुबह में हुई बारिश 12.3 एमएम रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से उन घरों में टेंशन हैं जिनके यहां शादी है। सोमवार सुबह भी बूंदाबांदी और आसमान में घने बादल के बाद ठंड बढ़ गई है।
बीती रात हुई रिमझिम बारिश ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। शीत ऋतु में यह चौथी बार बूंदाबांदी हुई है। बारिश और बादल से रात का पारा (न्यूनतम तापमान) 12 से 13 डिग्री से बढक़र 16 और 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सोमवार की सुबह धुंध के साथ हुई है। सुबह-सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हो चुकी है। धूप न निकलने और ठंडी हवा चलने से ठंड है। स्थानीय मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि मौसम अभी ऐसा ही रहने वाला है। अगले 24 घंटे ग्वालियर के आसमान पर बादल मंडराते रहेंगे और बूंदाबांदी होती रहेगी। फिलहाल एक सिस्टम सक्रिय है जो बारिश करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है बीती रात हुई रिमझिम बारिश के बाद अब अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे। 
दिसंबर में 4 व 5 दिसंबर को जमकर शादियां हैं। बीती रात से बारिश शुरू हुई है और रुक-रुककर हो रही है। आसमान में धूप नजर ही नहीं आ रही है। जिस कारण जिन घरों में शादियां हैं वहां टेंशन है कि कहीं बारिश उनकी शादी की तैयारियों को चौपट न कर दे।