पोहरी से भाजपा विधायक बने प्रीतम के बेटे पर पुरानी छावनी थाना में एफआईआर
Dec 04 2023
ग्वालियर। शिवपुरी के पोहर से भाजपा नेता प्रीतम लोधी को विधायक बने अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन वह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार बेटे दिनेश लोधी के कारण वह सुर्खियों में हैं। चुनावी रंजिश के चलते प्रीतम के बेटे ने एक युवक को धमकाया है। बोला है पापा विधायक बन गए हैं अब बोल तेरा क्या होगा। तू अपने पैरों पर चल पाएगा। धमकी प्रीतम लोधी के विधायक बनते बीती रात दी गई है। धमकी के शिकार युवक ने धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर पुरानी छावनी थाना में शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने धमकाने वाले पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी सिकंदर सिंह यादव पुत्र जण्डेल सिंह यादव ने बीती रात को ही पुरानी छावनी थाना पहुंचकर शिकायत की है कि बीती रात पौने दस बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल दिनेश सिंह लोधी निवासी जलालपुर का था। कॉल रिसीव करते ही दिनेश सिंह ने उसे धमकी दी थी कि अब उसके पिता विधायक बन गए हंै और अब उसे कौन बचाएगा। ना उसके हाथ सुरक्षित रहेंगे और ना पैर। धमकाने वाले ने यह भी कहा कि क्या अब वह अपने पैरों पर चल पाएगा। धमकी के शिकार युवक ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनकी एक ना सुनी। धमकी के शिकार युवक पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग की है जिसे पुरानी छावनी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने सिकंदर की शिकायत पर और ऑडियो टेप को आधार बनाकर पुलिस ने धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।
सिकंदर यादव से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश की चुनावी रंजिश है। जब दिनेश ने पार्षदी का चुनाव लड़ा था। उस समय चुनाव में खिलाफ जाने पर सिकंदर से उसका विवाद हुआ था। उसी समय से यह विवाद चला आ रहा है। अब जब पोहरी से दिनेश के पिता विधायक बन गए तो उसने कॉल कर धमकाया है। जब इस मामले में विधायक पुत्र से बात करने की कोशिश की गई तो उनका नंबर बंद आ रहा था।
इस मामले में पुरानी छावनी थाना पुलिस का कहना है कि धमकी शिकायत दिनेश लोधी के खिलाफ आई थी। जिस पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









