वंश गुर्जर और निहाल सिंह ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल
Dec 03 2023
ग्वालियर। फेंसिन ग्वालियर के मेजबानी में एडहॉक कमिटी मध्य प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 5वीं सब जूनियर (अंडर 14) एंड कैडेट (अंडर 17) फेंसिंग चैंपियनशिप 2023-24 का उद्घाटन मध्य प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव डीके विद्यार्थी, एडहॉक कमिटी के टेक्निकल मेंबर रवि रावत, फेंसिंग ग्वालियर के सचिव अमित तोमर के द्वारा डीडी नगर स्तिथ ऋषि गालव पब्लिक स्कूल ग्वालियर में किया गया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, अशोक नगर, मुरैना के कुल 120 प्रतिभागी भाग लेने आए हैं।
प्रतियोगिता में पहले दिन सब जूनियर (अंडर 14) के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के मुकाबले एनआईएस कोच प्रशांत गुप्ता, हरीश गुप्ता, प्रमोद सिकरवार, रोहित चौरसिया द्वारा कराए गए।
प्रतियोगिता में इप्पी बॉयज अंडर 14 में ग्वालियर के वंश गुर्जर ने गोल्ड, निहाल सिंह ने सिल्वर, भोपाल के आदर्श और जबलपुर के ज्ञान ने ब्रोंज जीता।
फॉयल बॉयज अंडर 14 में भोपाल के यथार्थ ने गोल्ड ग्वालियर के आर्यन श्रीवास ने सिल्वर, ग्वालियर के आर्यन तोमर और जबलपुर के अरुल पटेल ने जीता ब्रोंज।
इप्पी गल्र्स अंडर 14 में भोपाल की निताशा ने गोल्ड ग्वालियर की आराध्या ने सिल्वर, जबलपुर की छवि और भोपाल की तान्या ने जीता ब्रोंज मेडल।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









