ग्वालियर रेल्वे स्टेशन प्रबंधक को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा

Dec 03 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व राष्ट्रीय शसक्त दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी व जिला अध्यक्ष जीतू यादव ने लगभग आधा सैकड़ा विकलांग जनों के नेतृत्व में ग्वालियर रेल्वे स्टेशन प्रबंधक को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
 ज्ञापन में जौहरी ने कहा कि ग्वालियर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित विकलांग एवं सीनियर सिटीजन की जनरल टिकट विंडो पर पदस्थ टिकट बाबू महिला द्वारा विकलांग जनों एवं सीनियर सिटीजन के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, और इतना ही नहीं पहले तो रेलवे प्रशासन द्वारा विकलांग एवं सीनियर सिटीजन की जनरल टिकट विंडो पर महिलाओं का नाम लिखना अनुचित है। क्योंकि विकलांग जनों की विंडो पर सामान्य यात्री स्वयं भीड़ में अपनी विंडो पर अपनी महिलाओं को विकलांग एवं सीनियर सिटीजन वाली टिकट विंडो पर अपनी महिलाओं को लगा देते है। जिससे लम्बी महिलाओं की कतार लग जाती है।
ऐसी परिस्थिति में जव कोई विकलांग या सीनियर सिटीजन अपना कंसेशन टिकट लेने विंडो पर पहुंच कर टिकट मांगता हे तो पहले नियम अनुसार विकलांग एवं सीनियर सिटीजन को प्राथमिकता न देते हुए उक्त विंडो पर पदस्थ महिला टिकट बाबू बह विकलांग जनों को टिकट न देने की मना करते हुए, उक्त सामान्य महिलाओं की लायन के पीछे लगने के लिए चिल्ला कर बोलती है ओर जब विकलांग को पहले प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाने की कहता हे तो उस पर टिकट बाबू जोर से चिल्लाते हुए ओर अभद्र व्यवहार करते हूऐ कहती हे सीधी तरह महिलाओं के पीछे लगोगे जब टिकट मिलेगा। 
जौहरी ने उक्त असंवेदनशील टिकट बाबू महिला को शीघ्र हटाया जाए और विकलांग एवं सीनियर सिटीजन की जनरल टिकट विंडो से महिलाओं का नाम हटाये जाने के साथ ही सिर्फ और सिर्फ विकलांग एवं सीनियर सिटीजन को ही टिकट दिए जाने की व्यवस्था किए जाकर महिलाओं को टिकट दिए जाने पर रोक लगाये जाने की कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ मांग करता हे साथ ही जौहरी ने रेल्वे प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो ग्वालियर स्टेशन पर समस्त विकलांग जनों को धरना प्रदर्शन किए जाने के लिए वाद्य होना पड़ेगा। जिसकी पूर्ण जबाव देहि रेल्वे प्रशासन की होगी।