हर घर से लेंगे एक चुनरी, उसको जोडक़र 5100 फीट लंबी शोभा यात्रा निकालेंगे
Dec 03 2023
ग्वालियर। अग्रवाल समाज के द्वारा लगातार 5 वर्षों से मां लक्ष्मी जी की चुनरी शोभा यात्रा बड़े ही भव्य रूप से ग्वालियर में निकाली जा रही है। इसी के लिए अग्रवाल परिचय सम्मेलन के कार्यालय सिटी प्लाजा शिन्दे की छावनी पर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी अग्रबंधुओं को संबोधित करते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 5100 फीट की लम्बी चुनरी शोभा यात्रा इस बार बहुत ही विशाल रूप में होगी। जो की महाराज बाड़े पर मां लक्ष्मी जी के मन्दिर पर पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होंगी और सराफा बाजार, हाईकोर्ट, से दाल बजार, नयाबाजार, से हुजरात होते हुए श्रीअग्रसेन पार्क दौलतगंज पहुंचेगी।
बैठक में अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं की प्रतिनिधि श्रीमती प्रीति बिंदल, ज्योति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल शशी गर्ग, रेनू मंगल नुपुर गोयल, सुधा अग्रवाल का स्वागत श्रीमती रिचा गुप्ता, पूनम अग्रवाल मौजूद रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









