बजरंग भक्त मंडल ने 500 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा

Dec 03 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत चार वर्षों से मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार को मंडल के दानदाता एवं गौसेवको के सहयोग से 500 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की गई।
रविवार की सेवा में 222 किलो रुद्रांश गोयल द्वारा, 111 किलो गुप्त रूप से,111 किलो कौशल अग्रवाल द्वारा, 88 किलो गुप्तरूप से, 66 किलो अनिल गुप्ता द्वारा, कुल 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा गौभोग सेवा 2019 से निरंतर प्रति सप्ताह जारी है जो की अनवरत चल रही है एवं मंडल द्वारा समय समय पर निराश्रित जनों को भोजन सेवा भी की जाती रही है।
रविवार की गौ सेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, हिमांशु बघेल, दीपक बघेल, भरत गर्ग आदि सदस्य मौजूद थे।