जीवन बहुत सुंदर है नशे की लत उसे अंधकार में ले जाती है-अंजली बत्रा
Dec 02 2023
ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन द्वारा नशा मुक्ति केंद्र को अडॉप्ट किया गया है। यहाँ लगातार अलग अलग एक्टिविटी के माध्यम से युवाओं को नशे से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मोटिवेशनल ट्रेनिंग का आयोजन किया गया, जिसमे ट्रेनर के रूप में ट्रेनर नरेन्द्र अग्रवाल रहे।
नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हमे स्वयं को प्रण लेना होगा की हमे नशा छोडऩा है। सबसे जरूरी है कि आप अपने ध्यान को स्थिर रखें। इस दौरान लोगों से मेलजोल बढ़ाएं ताकि आपके दिमाग में नशे से जुड़े ख्याल ही न आएं। साथ ही सुबह के वक्त मेडिटेशन या वर्कआउट करना शुरू कर दें। इससे आप खुद-ब-खुद अपने स्वास्थ की देखभाल करने लगेंगे।
अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा की जीवन एक अनमोल है और उसको सार्थक बनाना हमारी जिम्मेदारी है। कई बार कुछ बातो को हमे बुरा सपना समझ कर भूल जाना चाहिए, और जीवन को नये सिरे से शुरू करना है। माना आप से गलती हुई है पर उसे ले कर बैठे नहीं रहना है हमे आगे बढऩा है। संसार में सबसे ज़्यादा जरूरी है तो वो है हम खुद और जब हम खुद का ध्यान रखेगे तभी कुछ अच्छा कर सकेगे। नए रास्ते पर चलने के लिए कुछ नई बातो का अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा
मन में ठानें- जब तक आप खुद नहीं चाहेंगे, कोई और आपका नशा नहीं छुड़ा पाएगा। सबसे पहले मन में ठान लें कि आप नशा छोडऩा चाहते हैं। शुरू में अपनी बात पर टिए रहने में दिक्कत आएगी, लेकिन अपने मन को मजबूत रखें। लत छोडऩे की वजहों को दिन में बार-बार मन में दोहराएं। हो सके तो ऐसी जगह पर लिखकर लगा दें, जहां आपकी बार-बार नजर पड़ती हो।
आत्मविश्वास बढ़ाना होगा- नशा छोडऩे में सबसे बड़ी भूमिका मजबूत मन और इरादा निभाता है। अगर आपने फैसला कर लिया है कि आप दोबारा नशे को हाथ नहीं लगाएंगे, तो पहले मन में आत्मविश्वास बढ़ाएं। खुद पर भरोसा करना शुरू करें कि इस काम को फिर से नहीं दोहराएंगे।
घर वालों का सपोर्ट- सबसे जरूरी चीज घर का सपोर्ट होता है। अगर रिश्तेदार लगातार लत से जूझ रहे व्यक्ति को ताना देते रहेंगे तो उनका शराब या किसी भी तरह के नशे को छोडऩा मुश्किल हो जाएगा घर का सपोर्ट बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में ज्योत्सना ने कहा कि लगातार कार्यक्रम से इन युवाओं में बहुत सुधार आ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजली गुप्ता बत्रा ने की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









