आसमान से बादल गायब सुबह दिखी धुंध, बूंदाबांदी के आसार
Dec 02 2023
ग्वालियर। शनिवार को आसमान से बादल साफ हो गए। सुबह-सुबह धूप ने लोगों को राहत दी है। रात को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सुबह की शुरुआत जरुर धुंध से हो रही है, लेकिन धूप निकलने से सर्दी का अहसास कम ही हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो दिसंबर का पहला सप्ताह अन्य वर्षो की तुलना में गर्म ही बना रहेगा। आने वाले दो से तीन दिन में बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन तीसरे सप्ताह से कडक़ड़ाती ठंड पड़ेगी। फिलहाल मौसम खुशनुमा है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो एक दिन पहले से 0.4 डिग्री कम है। गत रोज अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। जिस कारण ठंड लगभग गायब सी नजर आ रही है। पर अभी भी ग्वालियर में ज्यातादर स्कूलों ने समय में बदलाव नहीं किया है। बच्चे ठंड में स्कूल जाने पर विवश हैं।
गत रात 3 से 4 बजे के बीच रिमझिम बारिश ने शहर में मौसम के मिजाज को बदल दिया था। शीत ऋतु में यह तीसरी बार बूंदाबांदी हुई थी। बारिश और बादल से रात का पारा (न्यूनतम तापमान) 12 से 13 डिग्री से बढक़र 16 और 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
शनिवार की सुबह जरुर धुंध के साथ हुई थी, लेकिन 8 बजे तक अच्छी धूप खिल उठी, जिससे थोड़ी बहुत बची ठंड भी जाती नजर आई। हवा न चलने से एक तरह से ठंड पर ब्रेक लग चुके हैं, लेकिन स्थानीय मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि मौसम में हल्की गर्माहट का मतलब यह नहीं है लोग गर्म कपड़े पहनना छोड़ दें। दो से तीन दिन में फिर बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विज्ञानी हुकुम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है। शनिवार को ग्वालियर में आसमान साफ है और बादल लगभग गायब हैं। पर अगले 24 घंटे में फिर बादल आएंगे। इस कारण आसमान में बादल और धूप की लुकाछिपी रहेगी। अगले 24 घंटे में बादलों की गतिविधियां घटेंगी। आज आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। गत दिवस दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान भी 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









