कामकाजी महिलाओं के बच्चों को बांटे स्वेटर

Dec 01 2023

ग्वालियर। वूमेन पॉवर ग्रुप के तत्वावधान में संस्कार दीप विद्या मंदिर, पटेल नगर में कामकाजी महिलाओं के बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम संयोजक दीप्ति शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए अभियान छेड़ा है। महिलाओं द्वारा समय-समय पर ऐसे लोगो की सहायता के लिए कार्य किये जाते है। ताकि वे किसी चीज की कमी महसूस न करे। 
विप्रा महिला मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि आज हर क्षमतावान व्यक्ति को चाहिए कि वह गरीबों की मदद के लिए आगे आए। इस अवसर पर विभा, शिखा, मनीषा शर्मा, स्मिता, आरती, किम शर्मा, पूजा, नेहा, संध्या खरे, अनीता सक्सेना, सुमन तिवारी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।