धृति योजना से पुलिस परिवार की महिलाएं और बच्चियां बनेंगी आत्मनिर्भर : एसपी
Dec 01 2023
ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस कल्याण केन्द्र भोपाल द्वारा सभी जिलों में पुलिस परिवार की महिलाओं/बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु धृति योजना प्रारंभ की गई है। इस धृति योजना के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाएं/बच्चियां अपनी प्रतिभा, कौशल को प्रदर्शित कर सकती है, जिनके द्वारा सिलाई बुनाई, मेहंदी, ड्राइंग, हेंड कॉफ्ट, हेंड प्रिंट कपड़े, खाना बनाना, इत्यादि कार्य एक्सपर्ट द्वारा सिखाये जायेंगे एवं उनके द्वारा तैयार किए गए समान की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उक्त योजना के ग्वालियर जिले में क्रियान्वयन हेतु एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए सम्मेलन का आयोजन कराया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित सम्मेलन के दौरान एसपी चंदेल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चियों से संवाद स्थापित कर उनकी कुशलता एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि इस योजना के तहत पुलिस परिवार की महिलाएं/बच्चियां अपनी प्रतिभा, कौशल को प्रदर्शित कर सकती हैं एवं आपकी जिस क्षेत्र में रूचि है उसमें इस योजना के तहत कार्य करें। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस आपको आगे बढऩे में सहयोग करेगा। आप सभी को अधिक से अधिक आगे आकर इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। उन्होने कहा कि आप सभी की रूचि के अनुसार प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी कराई जाएगी और आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर एसपी ने कार्यक्रम में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।
कार्यक्रम में एएसपीअपराध/यातायात ऋषिकेश मीना ने पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रारम्भ की गई धृति योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा पुलिस परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया कि वह इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेकर स्वयं को आत्मनिर्भर कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं। अति. पुलिस अधीक्षक देहात श्री निरंजन शर्मा द्वारा भी इस अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रारम्भ की गई धृति योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
वहीं सम्मेलन में डॉ. वीणा प्रधान ने उपस्थित ग्वालियर पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चियों को आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी एड्स के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूकता किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एचआईवी एड्स के संक्रमण के फैलने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयमित जीवनयापन एवं स्वस्थ दिनचर्या रखने से एचआईवी एड्स के संक्रमण से आसानी से बचा जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित महिला व बच्चियों को एड्स अवेयरनेस रिबन भी लगाया गया।
सम्मेलन में एएसपीअपराध/यातायात ऋषिकेश मीना, निरंजन शर्मा, सीएसपी श्रीमती शुभा श्रीवास्तव, डॉ. वीणा प्रधान, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर सत्यप्रकाश मिश्रा, सूबेदार रूमा नाज़, अजय प्रताप सिंह, धनंजय शर्मा, प्रेम सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी एवं ग्वालियर पुलिस परिवार की महिला व बच्चियां उपस्थित रही। कार्यक्रम के प्रारम्भ में रक्षित निरीक्षक ग्वालियर द्वारा उपस्थित पुलिस परिवार के सदस्यों को योजना की रूपरेखा के संबंध में अवगत कराया गया। योजना से संबंधित एक वीडियो फिल्म भी इस अवसर पर प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित एसपी तथा अन्य अधिकारियों का सूबेदार रूमा नाज ने बुके देकर स्वागत किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









