एनएसएस दल ने मनाली के माउंटेन पर ट्रैकिंग की
Dec 01 2023
ग्वालियर। ट्रेकिंग के लिए विख्यात अटल बिहारी वाजपेई इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट ट्रेनिंग सेंटर ने सेना के साथ-साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी ट्रैैकिंग कर साहसिक गतिविधियों का परिचय दिया। प्रथम वेच में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा पंजाब के एनएसएस स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इन विभिन्न प्रशिक्षणों में स्वयंसेवक माउंटेन पर ट्रेकिंग का साहसिक कार्य लगभग प्रति दिन 20 किलोमीटर्स पेदल चल रहे है। मनाली से ट्रैकिंग करते हुए सोलांग वैली तथा उसके ऊपर धुंदी की चोटी जो वर्फ से ढकी हुई थी उसपर उत्साहित एनएसएस मध्य प्रदेश सेवंसेवको ने दल कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पांडेय ग्वालियर के नेतृत्व में 5 छात्र एवं 5 छात्राओं ने वर्फ पर पैदल चल कर साहसिक कार्य को पूरा किया।
मध्य प्रदेश के दल में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के स्वयंसेवक ऋषभ श्रीवास्तव, दिनेश प्रजापति, ऋतिक घोरपडे, दिव्या माहोर, दिव्या यादव एवं वर्कतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के स्वयंसेवक खुशी शर्मा, शिवम राजपूत, हेमराज अहिरवार, यामिनी राणा, अ. बि. वा. मा. स के प्रशिक्षक देशराज, भाग सिंह, सौरभ, योगेश, रंजीत एवं दीक्षा के द्वारा स्वयंसेवकों को प्रक्षिशित किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









