सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ने दी विदाई

Nov 30 2023

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय अशोक सिंह जादौन, रक्षित निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा पुलिस लाईन ग्वालियर सूबेदार धनंजय शर्मा सहित कार्यालयीन स्टाफ एंव सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी चंदेल द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। एसपी चंदेल ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। वहीं सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर एसपी चंदेल ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, ट्रैवलर बेग भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। 
सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारिगण में सउनि. जितेन्द्र बाबू शर्मा, सउनि. अनूप तोमर, सउनि. निरंजन सिंह गुर्जर, प्र.आर. रविन्द्र शर्मा शामिल है।