पुलिस ने कन्या छात्रावास की छात्राओं को महिलाओं को अपराधों के प्रति किया जागरूक

Nov 30 2023

ग्वालियर। अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास में पुलिस ने महिला व साइबर संबंधी अपराधों के प्रति छात्राओं को जागरुक किया। उन्हें गुड टच-बेड टच समेत अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
पुलिस ने अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास में जाकर वहां रहने वाली छात्राओं को विभिन्न अपराधों के संबंध में जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के साथ ही उप निरीक्षक उन्नति उपाध्याय, उप निरीक्षक मधु बंसल, महिला थाना, महिला सुरक्षा शाखा का स्टाफ एवं निर्भया मोबाइल-2 का स्टाफ उपस्थित रहा। 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी महिला सुरक्षा किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे महिला जागरुकता अभियान के तहत पुलिस टीम ने यहां रहने वाली छात्राओं साइबर अपराधों व महिला संबंधी अपराधों तथा गुड टच बेड टच के बारे में जानकारी दी।
छात्राओं को मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100,112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया। इसके अलावा बेटी की पेटी के संबंध में भी छात्राओं को बताया गया कि वह किस प्रकार अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती है।