कश्मीरी मेला में बच्चों ने बांधा समा

Nov 30 2023

ग्वालियर। मेला के दस्तकारी हाट परिसर में आयोजित कश्मीरी बाजार मे एक ओर सैलानी मौसम का लुत्फ उठाते हुए शिल्प उत्पादों एवं गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा रहे हैं।
इसी क्रम में कावेरी फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें बच्चों ने सैलानियों का खूब मनोरंजन किया। जान्हवी डांस लासेस से आए बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति से पूरे माहौल में तालियों की गूंज सुनाई दी और माहौल ख़ुशनुमा हो गया।
कावेरी फेलवेयर फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष हेमलता राव, सचिव पूर्णिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन राव, नेना सिंह आदि के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का सैलानियों नेआनंद लिया।