क्लेम प्रकरणों के निराकरण के हेतु बीमा कंपनी व अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित

Nov 29 2023

ग्वालियर। 9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली इस साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत के संबंध में  जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीसी गुप्ता के निर्देश पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, क्लेम दावा प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण कराये जाने हेतु जिला न्यायालय के सभागृह में प्री-सिटिंग बैठक आहूत की गई। 
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू  इंडिया इंश्योरेंस कंपनी व नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की प्रिसिटिंग बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठकों में विशेष न्यायाधीश एवं नेशनल लोक अदालत समन्वयक प्रमोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गालिब रसूल तथा जिला न्यायाधीश/नेशनल लोक अदालत समन्वयक संजय गोयल ने बीमा कंपनी के अधिकारियों व अधिवक्ताओं को नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा, बीमा कंपनी के अधिकारी सुरेश कुमार चौधरी, ओम प्रकाश निवारिया, राजीव सिंह, संदीप आर्य, श्रीमती अंजनी अरोरा, अखिल चतुर्वेदी सहित बीमा कंपनी के अधिवक्ता उपस्थित रहे।