राविन हुड आर्मी संस्था ने स्लिम बस्ती के बच्चों के साथ किया कार्यक्रम

Nov 28 2023

ग्वालियर। राविन हुड आर्मी संस्था द्वारा सिटी सेंटर में स्लिम बस्ती के  बच्चों के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नये बदलते माहौल से परिचय कराना एवं उनके भीतर की प्रतिभा को निखारना था। कार्यक्रम में बच्चों ने कविता, कहानी, किस्से सुनाकर एवं नाच गाकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में बच्चों को चाचा नेहरू, एपीजे अब्दुल कलाम, और कई सारे महान लोगों का इतिहास बताया गया और उन जैसा बनने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम के अंत में पिज्जा पार्टी भी बच्चों को दी गई। इस अवसर पर राविन हुड आर्मी संस्था की सिटी हेड रामा पाण्डेय, विकास शर्मा, शिवांग, शालिनी, रिचा, हरिप्रिया, नीरजा, स्नेहा, निधी, गौरी, कल्पना, कोमल एवं अखिलेश कुशवाह, अमर सक्सेना, योगिता, टीपी, कृष्णा, विनायक, जागृति, उत्कर्ष, आशू उपस्थित थे।