तुलसी विवाह और कार्तिक की समाप्ति पर किया दीपदान

Nov 28 2023

ग्वालियर। आदर्श कॉलोनी महिला मंडल ने कार्तिक मास के प्रारंभ से हरिहर मंदिर आदर्श कॉलोनी में पूरे महीने तुलसी का पूजन कर प्रतिदिन आरती की और कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसा का शालिग्राम के साथ विवाह किया विवाह का विधिवत पूजन पंडित मनोज शास्त्री द्वारा कराया गया एवं कार्तिक की समाप्ति पर दीपदान कर घर परिवार के साथ-साथ प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की। आयोजन में महिला मंडल की कमलेश बेरी, लक्ष्मी विरमानी, निर्मल अरोड़ा, राज अरोड़ा, बिमला नारंग, विमल कथूरिया, सीमा अरोड़ा, राखी अरोड़ा, ममता नागपाल, इंदु अरोड़ा, सुदेश बत्रा, उषा घई, कविता अनेजा, ज्योति बत्रा, सीमा कथूरिया, मंजू खुराना, पुष्पा खुराना, निधि बत्रा, स्वाति बत्रा, वीनू अरोड़ा, कामिनी नागपाल, सरला कवातड़ा, अंशु मदन, राज कथूरिया, राज चड्डा, सरोज कथुरिया, वीणा शर्मा, मीडिया प्रभारी राजू पंडित आदि ने बड़े हर्षोल्लास के साथ तुलसी विवाह कर एवं दीपदान कर कार्तिक मास के पावन पर्व की बधाई दी।