जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी ने दीपावली मिलन समारोह मनाया
Nov 28 2023
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी द्वारा होटल शाह इम्पीरियल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आयोजन में विदुषी भार्गव द्वारा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। संस्था अध्यक्ष सीमा भार्गव द्वारा पूर्व अध्यक्ष प्रीति समीर, राका पाठक, गुरप्रीत कौर, गुलनाज जावेद, ममता कटारे, प्रिया शर्मा, तन्वी खंडेलवाल, श्वेता शर्मा, अमृता शर्मा का स्वागत किया गया।
चुनाव अधिकारी अमृता शर्मा ने 2024-25 की नई टीम की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष निशा निचरले, मानसेवी सचिव ऋचा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शशि गर्ग को चुना गया। उपाध्यक्ष अपूर्वा पालीवाल, शालू भार्गव, रंजना सिथोले, नमिता डिंगवानी, मीनाक्षी खत्री, रेखा मिश्रा, रश्मि अग्रवाल को चुना गया। वहीं पूजा जैन, काजरी गुप्ता, रेनू पांडे, हेमा भार्गव, प्रीति नामदेव को डाइरेक्टर के लिए निर्वचित किया गया।
कार्यक्रम में हाउजी तथा गेम्स भी खेले गए। लेखन खेल में ममता कटारे, प्रथम तथा रेखा मिश्रा द्वितीय रही। जोड़ी बनाओ गेम में ज्योति गुप्ता प्रथम तथा शशि गर्ग द्वितीय रही। पेंक्चुएलिटी का पुरस्कार मोनिका खंडेलवाल ने जीता। इस अवसर पर सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया। कार्यक्रम के आखिरी में आभार संस्था सचिव निशा निचरले द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









