हरिदर्शन विद्यालय में पोस्टर मेकिंग, ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया
Nov 28 2023
ग्वालियर। शास. हरिदर्शन उ.मा. विद्यालय में एनसीसी डे के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग, ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में इशांत प्रजापति प्रथम, आनंद रजक द्वितीय, शिवम मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नैतिक दीक्षित प्रथम, लवकुश पाल द्वितीय, चंदू बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य पीसी गुप्ता ने छात्रों को पुरस्कार देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और एनसीसी में अपना भविष्य बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नोडल अधिकारी राजीव सिंह ने कैडेट्स को राष्ट्रहित में कार्य का संदेश दिया। एनसीसी अधिकारी एएनओ ऋतु भार्गव ने भी एनसीसी का महत्व बताते हुए बताया कि हमें एनसीसी के ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन को ध्यान में रखकर एनसीसी के उद्देश्यों को पूरा करना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









