गरीब बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव

Nov 28 2023

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने दीपोत्सव के समापन पर नारायण बिहार कालोनी, गोले के मंदिर के पास झुगी बस्ती बच्चों के साथ आतिशबाजी कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था ने खुशियां सबके साथ कार्यक्रम का आयोजन अपने सदस्यों एवं बच्चों के साथ बहुत ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया।
ज्ञातव्य है कि दीपोत्सव पर संस्था द्वारा दीपावली के पूर्व भी निर्धन एवं असहाय वर्ग के बीच भी मिष्ठान एवं राशन वितरण किया गया था। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हेमलता राव, सचिव पूर्णिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन राव, नेहा तोमर, कोमल बाथम, सुनीता बाथम, अंश बाथम आदि सदस्य उपस्थित थे।