संविधान बचाने की शपथ के साथ हुआ सामूहिक वाचन

Nov 28 2023

ग्वालियर। जब भारत के सभी जिलों में संविधान दिवस बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा था। इस समय मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भी विद्युत कर्मचारियों के संगठन विद्युत अजाक्स फेडरेशन के तत्वाधान में रोशनी घर के सभागार में एक बड़ा आयोजन किया गया। जिसमें बिजली कंपनियां में कार्यरत अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लेकर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। कार्यक्रम में प्रोफेसर विनोद सेवरिया, समाज सेविका डॉक्टर रेनु छारी, केबी दोहरे, अमर सिंह मौर्य अतिथि रहे। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में बाबा साहब के चित्र पर मोमबत्ती प्रज्वलित कर बाबा साहब के चित्र पर  माल्याअर्पण  किया एवं उपस्थित सभी बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। 
 कार्यक्रम में विद्युत अजाक्स फेडरेशन डबरा के आशीष कुमार कोरी व इंजी संदीप शाक्य द्वारा अपने उद्बोधन में संविधान को पढऩे और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इंजी अमित धनेलिया द्वारा संविधान के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना का आह्वान किया  द्वारा शान चलाई जाने की चर्चाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए बहुसंख्यक लोगों को सजग और सावधान रहने की आवश्यकता पर बल दिया।  
इस अवसर पर परिसंघ की जिला अध्यक्ष बाल कुमारी द्वारा भी अपनी बात रखी गई। छात्राओं की ओर से इंजी ममता जमरा द्वारा संविधान द्वारा दिए गए कानूनी अधिकारों के बारे में विचार रखें। संविधान दिवस के अवसर पर कु. प्रियंका अटारिया द्वारा बिजली कंपनी में प्रतिवर्ष कंपनी की ओर से सभी कार्यालय में संविधान दिवस का आयोजन कराए जाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों से कार्यवाही किए जाने का आह्वान किया किया। 
कार्यक्रम के अंत में मंचसीन प्रोफेसर विनोद सेवरिया, डॉक्टर रेणु चारी, अमर सिंह मौर्य, केवी दोहरे ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वचन कराया एवं हाथ उठाकर संविधान की सुरक्षा करने की प्रतिज्ञा कराई गई। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र चौधरी, इंजी आशीष रायपुरिया द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन कु. प्रियंका अटरिया द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में बृजेश राजे, रूप सिंह जाटव, सरिता सिंघाटिया, हर विलास इंदौरिया, केसी चंदेरिया, मुन्नालाल जाटव, रामचार्ज, पुष्पेंद्र नरवरिया, दशरथ वर्मा, सीताराम प्रजापति, राम कुमार साकेत, वीरेंद्र दीपंकर, संजय कुमार मौर्य, अंकेश कुमार अहिरवार, नीलम राजे, मलखान त्रिपाठी, योगेश आर्य, राहुल शाक्य, बीडी मगरैया, दिनेश शाक्य, मानसिंह माहोर, वृज किशोर, रामजी लाल, भीखाराम जाटव, कमल किशोर यादव, धन सिंह गौतम, मुन्नालाल कटारे, विनोद जाटव, नीरज आर्य, कमल कुमार, कोक सिंह राजे, कमल सिंह, दारा सिंह कटारे, ममता जमरा, पूजा जाटव, सुरेश कुमार यादव आदि शामिल थे।