जौहरी को राष्ट्रीय सलाहकार बनाए जाने पर किया स्वागत

Nov 28 2023

ग्वालियर। राष्ट्रीय सशत दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किए जाने पर अनूप जौहरी के सम्मान में तिघरा एवं गोल पहाडिय़ा पर विकलांगजनों ने एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। 
शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी की कार्य कुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय सशत दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपी मिश्रा द्वारा उनको राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किए जाने पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने बड़ी ही गर्मजोशी से पुष्पहार पहनाकर गर्म शाल श्रीफल भेंट कर समानित किया। 
इस पर अनूप जौहरी ने राष्ट्रीय सशत दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपी मिश्रा एवं आत्मनिर्भर ट्रस्ट के सभी प्रदेशों के अध्यक्षगणों, वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में गोल पहाडिय़ां तिघरा रोड पर स्थित व्यवसाई लोक सिंह राठौर ने अपने प्रतिष्ठान पर जौहरी को पुष्पहार पहना कर स्वागत किया।