गंगादास की बड़ी शाला में तुलसी और शालिकराम के विवाह का आयोजन हुआ

Nov 28 2023

ग्वालियर। वृंदा वाहिनी समिति ग्वालियर की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता कटारे के द्वारा कार्तिक मास की पूर्णिमा को गंगादास की बड़ी शाला लक्ष्मीबाई कॉलोनी में तुलसी और शालिकराम के विवाह का आयोजन किया गया। विवाह आयोजन में संरक्षक पीठाधीश्वर महाराज रामसेवक दास महाराज, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता कटारे आदि उपस्थित हुए।
ज्योतिषी आचार्य विकास त्रिपाठी पंडित कान्हा द्वारा विवाह के मंत्र पढ़े गये। राधा रमन कटारे प्रीति कटारे ने कन्यादान लिया। दरवाजा दीपा बूकोलिया द्वारा किया गया।  प्रशांत कटारे और विवेक पाठक ने धान बूबाई की। 
वहीं बारात का स्वागत संतोष शर्मा श्रीमती ममता कटारे, नीलू शर्मा, सीमा गुप्ता,मीरा गुप्ता, उमा गुप्ता, सीमा नागर, किरण शर्मा, श्रद्धा जादौन, दीपक पंडित, मिथिलेश शर्मा, रंजना, टीना शर्मा, रानी उपाध्याय, गीता नायक, मुकेश शर्मा, मोहित कटारे के द्वारा किया गया। वृंदा वाहिनी समिति की सभी सखियों ने सभी सदस्यों ने तुलसी एवं शालिग्राम के पांव पुजाई कर आरती की। आरती के बाद भंडारा प्रसादी की व्यवस्था की गई थी जहां सभी भक्तों ने प्रसादी का पूर्ण भक्ति भाव से आनंद लिया।