पल्र्स वैली स्कूल की प्रियांशी पगारिया ने जीते 2 गोल्ड मेडल
Nov 27 2023
ग्वालियर। डीडी नगर स्तिथ ऋषि गालव पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ऋषि गालव पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, पल्र्स वैली स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा, एबेनजर स्कूल, डून पब्लिक स्कूल के कुल 60 से ऊपर खिलाडिय़ों ने चलाई तलवार।
फॉयल गल्र्स 14 में पल्र्स वैली की प्रियांशी पगारिया ने गोल्ड, सिद्धि कुशवाह ने सिल्वर और खनक कुशवाह और नैना गुप्ता ने ब्रॉन्ज जीता। इप्पी गल्र्स में पलक गोयल ने गोल्ड, आराध्या ने सिल्वर और दिव्यांशी ने ब्रोंज मेडल जीता।
सेवर बॉयज में ऋषि गालव के प्रिंस राठौर ने गोल्ड, कौश्तब ने सिल्वर और राघव गर्ग और स्वास्तिक अग्रवाल ने ब्रॉन्ज जीता। इप्पी बॉयज में वंश गुर्जर ने गोल्ड, निहाल सिंह ने सिल्वर, और अनंत शिवहरे ने ब्रोंज मेडल जीता।
फॉयल बॉयज में आर्यन सिंह तोमर ने गोल्ड, समर प्रताप सिंह ने सिल्वर, आर्यन श्रीवास और विहान सिकरवार ने ब्रॉन्ज जीता।
सभी विजेता खिलाडिय़ों को मेडल वह सर्टिफिकेट आयोजन सचिव विशाल गुप्ता द्वारा दिए गए और 2 और 3 दिसंबर को ग्वालियर में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित होने पर बधाई दी।
प्रतियोगिता के मुकाबले एनआईएस कोच हरीश गुप्ता, प्रमोद सिकरवार द्वारा किए गए। वहीं टेबल ऑफिशियल मनु प्रताप सिंह, शरद जैन, लवकुश घुरैया रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









