क्षेत्रीय पार्षद मनोज यादव के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा

Nov 27 2023

ग्वालियर। नगर निगम वार्ड क्रमांक 64 जोन क्रमांक 23 में जोन एवं वार्ड कार्यालय से लगी हुई शासकीय भूमि पर रातों-रात अवैध अतिक्रमण कर गेट लगाकर अवैध निर्माण किया गया है। क्षेत्रीय पार्षद मनोज यादव के द्वारा उक्त अवैध कब्जा करने एवं अवैधानिक तरीके से गेट लगाए जाने की शिकायत क्षेत्रीय अधिकारी अजय शर्मा भवन अधिकारी, राजीव सोनी एवं सीओ, सीसीओ से शिकायत करने के बावजूद भी शासकीय जमीन से अतिक्रमण निर्माण कार्य जारी रहा रोक नहीं गया। 
अगर नगर निगम की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने से नहीं रोक सकते तो और आगे और शासकीय जमीन को कैसे बचाएंगे।