ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Nov 27 2023
ग्वालियर। ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों पर एक बार फिर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके चलते शहर के मुख्य तिराहों-चौराहों पर पॉइंट लगाकर सघन चेकिंग करते हुए सघन चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 246 वाहनों के चालान काटकर कुल 91400 रुपए जुर्माना वसूला गया।
यहां बता दें कि पीएचक्यू द्वारा न्यायालय के आदेश का पालन करवाने के मकसद से प्रदेश भर में टू व्हीलर पर हेलमेट तथा फोर व्हीलर के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्य लागू करवाने हेतु 50 दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत ग्वालियर में भी यह अभियान शुरू किया गया है।
शुरुआत के दो-चार दिन तो पुलिस ने शिथिलता बरतते हुए लोगों को उक्त नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया, वहीं अब सख्ती बरतना शुरू कर दी गई है। जिससे प्रमुख तिराहे-चौराहों पर सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस का अमला डट गया, जिसने हेलमेट व सीट बेल्ट के साथ ही वाहनों पर पदनाम-सरनेम आदि लिखने वालों के अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जमकर चालानी कार्रवाई की।
बहाने बनाए फिर भी नहीं बच सके
चेकिंग में फंसे वाहन चालक चालान से बचने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते नजर आए, लेकिन मौके पर मौजूद अफसरों द्वारा उन्हें स्पष्ट शब्दों में कह दिया गया, कि पीएचक्यू के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसलिए चालान तो कटवाना ही पड़ेगा। ऐसे में लोगों की कोई एप्रोच व बहाने काम नहीं आ सके।
जगह-जगह पुलिस चेकिंग देखकर कई वाहन चालक हड़बड़ा गए। जो कार्रवाई बचने के लिए गलियों से निकलते दिखे। जिससे संकरी गलियों में भी काफी गहमा-गहमी नजर आई।
पीएचक्यू द्वारा 50 दिवसीय इस विशेष अभियान में पिलीयन राइडर्स अर्थात पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट की अनिवार्यत: लागू करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि पुलिस इस नियम का पालन करवाती है, तो ऐसे में लोगों को दो हेलमेट लेकर निकलना होगा, जो व्यवहारिक तौर पर अमल में आना काफी कठिन होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









