गुरुद्वारों पर अखंड पाठ, कीर्तन का आयोजन
Nov 27 2023
ग्वालियर। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुनानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। किला स्थित दाताबंदी छोड़ गुरुद्धारा एवं फूलबाग गुरुद्वारा सहित शहर के अन्य गुरुद्धारों पर गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। इस मौके पर गुरुद्वारों में अखंड पाठ, कीर्तन, प्रार्थना, लंगर और प्रकाश उत्सव के रूप में विभिन्न कार्यक्रम किये गये।
आपको बतादें कि कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सोमवार को गुरु नानक देव की 551वीं जयंती मनाई गई है। गुरुनानक देव सिखों के पहले गुरु थे। गुरु नानक देव ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की नींव रखी थी। गुरु नानक देव की जयंती (गुरु नानक जयंती) कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। गुरु नानक के अनुयायी उन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और ननकाशाह नाम से संबोधित करते हैं। गुरु पर्व या प्रकाश पर्व गुरु नानक देव के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।
सिख धर्म से जुड़े लोगों के लिए गुरु नानक जयंती एक बड़ा त्योहार होता है और इस दिन को सिख धर्मावलंबी प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। इस साल गुरु नानक जयंती सोमवार 27 नवंबर को मनाई जा रही है। यह सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
इस दिन गुरुद्वारों में अखंड पाठ, कीर्तन, प्रार्थना, लंगर और प्रकाश उत्सव के रूप में विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। साथ ही इस लोग गुरु नानक देव की शिक्षाओं और आध्यात्मिक ज्ञान को याद करते हैं। गुरु नानक का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। तभी से हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर सिख धर्मावलंबी प्रकाश पर्व मनाते हैं। गुरु नानक के पिता का नाम कल्याण चंद और मां का नाम तृप्ता था। उनका जन्म वर्तमान पंजाब प्रांत के तलवंडी गांव में हुआ था, यह स्थान इस दिनों पाकिस्तान में है, जो आजकल ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। सिख धर्म के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र है। गुरु नानक देव ने समाज को एकता में बांधने का काम किया था और समाज से जाति-पाति को दूर करने के लिए कई यात्रा करके उपदेश दिए थे। उन्होंने समाज को जागरूक करने का काम किया था। यही कारण है कि गुरु नानक की जयंती को हर साल प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









