संविधान हमारे देश की आत्मा है: प्रो. द्विवेदी

Nov 27 2023

ग्वालियर। संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक कर्तव्य है। यह बात जीवाजी विश्वविद्यालय के लोकपाल प्रो. एसके द्विवेदी ने संविधान दिवस के अवसर पर अजाक्स कार्यालय थाटीपुर में आयोजित
व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने की। विशिष्ट अतिथि जीआरएमसी के बाल एवं शिशु रोग विभाग के प्राध्यापक डॉ. रवि अम्बे थे। आरंभ में मंचासीन अतिथियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष मनोहर कटारिया ने दिया। 
मुख्य वक्ता प्रो. द्विवेदी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में बांधने वाला हमारा संविधान संघात्मक भी है और एकात्मक भी। डॉ. रवि अम्बे ने संविधान बनाने वाले बाबा साहब के बारे में कर्मचारियों को देश का संविधान कैसे बना बताया गया। इसके अलावा संविधान में दिए गए अधिकारों का कैसे पालन करें इसकी भी समझाइश दी गई। इस दौरान अजाक्स प्रांताध्यक्ष ने संविधान के दायरे में रहकर देश के हित व उन्नति के लिए संगठन के अधिकारी व कर्मचारियों ने संकल्प लिया। आखिर में संगठन की ओर से अतिथियों को शॉल एवं संविधान भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतर सिंह जाटव ने एवं आभार कमलेश जाटव ने व्यक्त किया। 
इस मौके पर रामेश्वर राम पटेल, एमएल लिथोरिया, परशुराम बकना, ज्योति नोकें, आदित्य भार्गव, गोपाल भोंसले, पवन कौशल, देवांश शर्मा, रोहन डोनरिया, मृगाक शाक्यवार, हेमंत मेहुरिया, बृजेंद्र खोईया, महेंद्र कौशल, महेंद्र करारिया, पुत्तुसिंह परिहार, डॉ. गवेन्द्र नोर्के, हरिओम शाक्य, अमृतलाल शाक्य, पान सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।