200 रुपए की उधारी पर कारपेंटर की बाइक में ऑटो चालक ने लगाई आग,बाइक जली
Nov 27 2023
ग्वालियर। रंगदारी दिखाकर उधारी वसूलने पहुंचे एक कारपेंटर को पैसे का लेनदेन महंगा पड़ गया। नाराज होकर कर्जदार ने उसकी बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लगा दी। देखते ही देखते कारपेंटर की बाइक जल गई। गनीमत रही कि कारपेंटर ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली।
घटना गत रात जनकगंज थाना क्षेत्र के हनुमान चौराहे की है। आग की सूचना लगते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने बाइक में लग रही आग पर पानी डालकर बुझा दिया। पुलिस ने कारपेंटर की शिकायत पर आग लगने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कटीघाटी पर रहने वाला अनवर खां पेशे से एक कारपेंटर है। और उसने कुछ दिनों पहले धर्मेन्द्र खुजली नाम के औटो चालक को दो सौ रुपया उधार दिए थे। गत रात अनवर खां अपनी अपाचे बाइक का पेट्रोल टैंक फुल भराकर धर्मेंद्र के पास अपनी उधारी के पैसे लेने पहुंचा था। तभी अनवर को धर्मेंद्र हनुमान चौराहे पर मिल गया उसे वक्त ऑटो चालक धर्मेंद्र शराब के नशे में था। जब अनवर ने अपने उधारी के 200 रूपए मांगे तो धर्मेंद्र ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होना शुरू हो गया। दोनों में विवाद बड़ा तो धर्मेंद्र ने जेब से लाइटर निकाला और अनवर की बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लगा दी। पेट्रोल टैंक में आग लगते ही कर सडक़ पर बाइक धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि अनवर खां समय रहते बाइक से कूद गया नहीं तो वह भी आग की चपेट में आ जाता।
जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर कारपेंटर अनवर खां की बाइक में ऑटो चालक धर्मेंद्र ने आग लगा दी थी, जिससे बाइक पूरी जल गई है। फरियादी कारपेंटर की शिकायत पर ऑटो चालक धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









