दिवाली मिलन समारोह में रानी जैन रही विनर

Nov 26 2023

ग्वालियर। दिगम्बर जैन मुनि सुव्रतनाथ मंहिला मंडल शिंदे की छावनी की ओर से गस्त का ताजिया स्थित पार्श्वनाथ जैन स्वर्ण मंदिर धर्मशाला मे दिवाली परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया।।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्ष कलम ने बताया कि समारोह की समारोह की मुख्य अतिथि समाजसेविका रेनू जैन थी। वही संस्थापक व संस्था की अध्यक्ष मंजू पाटनी मंच पर मौजूद थी। संस्था की सचिव सुषमा जैन एवं कोषाध्यक्ष रक्षा पाटनी, संयोजिका चंचल जैन  मयूरी, स्नेह व खुशबू जैन ने अतिथिओं को चदंन का तिलक लगाकर स्वागत किया। आभार संस्था की सचिव सुषमा जैन ने किया। 
महिलाओ ने दीपक लेकर नृत्य किया
 महिलाओ ने हाथो में दीपक।लेकर....आई है दिवाली, सुनो जी घरवाली तेरे कंगने ने दिल धडक़ाया है...सजनी दीवाली फिर आ गई, सजनी हां हां मन का दीप जलालें...जगमगाती दिवाली की रात आ गयी,जैसे तारों की घर में बारात आ गयी.... जैसे पुराने फिल्मी गानो पर रंगबिरागी ड्रेस मे एवं रंगबिरगी लाईट में महिलाओ ने हाथों में दीपक लेकर जामकर डॉस किया।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दिवाली मिलन समारोह मे महिलाएं ग्रीन ओर रेट थीम कलर की ड्रेस कोट और सौलह श्रृंगार कर खूबसूरत दिखाने वाली महिलाओं ने दिवाली क्वीन प्रतियोगित में अपने आप को रूका नही पाई। और अतिथिओ ने श्रीमति रीना जैन ग्रीन सॉडी थीम पर दिवाली क्वीन चुना कर क्राऊन पहनाया सम्मानित किया गया। 
दिवाली मिलन पर महिलाओ ने सरप्राइ गेम्स, डॉस, पंचुल्टी हाउजी, प्रश्न मंच एंव मुख्य आकर्षण सास्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लिया। जिसमे हाउजी में मंजू जैन, बेलून में वंदना जैन, इंदु जैन, दीपक प्रतियोगिता में रोम सेठी शशि जैन आदि प्रतिभागियों को अतिथिओं ने पुरूस्कार देकर बधाई व शुभकामनाएं दी।