सिद्धचक्र विधान में इंद्रा सभा का हुआ मंचन
Nov 26 2023
ग्वालियर। उपनगर लोहामंडी स्थित श्री दिगम्बर जैन लाला गोकुलचंद जैसवाल मंदिर में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान के आठवें दिन रविवार को संगीतमय आराधन भक्ति के साथ इंद्रा इंद्राणियो ने संगीतमय भक्ति के साथ समोशरण विराजित भगवान जिनेन्द्र को 512 महाअघ्र्य चढ़ाए गए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सबसे पहले प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन शास्त्री ने पहले मंत्रो का उच्चारण के साथ सौधर्म इंद्र पदमचंद जैन सहित कुबेर, यज्ञनायक, महेंद्र इंद्रा सहित इन्द्रो ने पीले वस्त्रो में हाथों में कलश के प्राशुक जल से भगवान जिनेंद्र का जयघोष के साथ अभिषेक किया।
सिद्धचक विधान में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में सौधर्म इन्द्र सभा का दरबार लगाया गया। जिसमें कलाकार मोनू जैन टीकमगढ़ मंडली के द्वारा सौधर्म इंद्रा तत्वचर्चा, सौधर्म इन्द्र का आसन कम्पायमान होना, अवधिज्ञान से ज्ञात करना, धनपति कुबेर का आगमन, रत्नों वृष्टि, स्वर्ग से सुन्दर अयोध्या नगरी की रचना, सोलह स्वप्न दर्शन, गीत-नृत्य अष्टदेवियों द्वारा माता की सेवाओ का मंचन किया गया।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आज 27 नवंबर को प्रात: 7 अभिषेक शांतिधारा के उपरांत 1024 महाअघ्र्य के साथ विश्वशांति यज्ञ ओर दोपहर 12 वजे से गाजेबाजे के श्रीजी की रथयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर किला गेट, हजीरा चौराहे से घुमाकर वापस मंदिर पहुचेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









