गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा नेचर वॉक का आयोजन

Nov 26 2023

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं के स्वास्थ्य हेतु नेचर वॉक का आयोजन तपोवन में किया गया। कार्यक्रम में नेचर वॉक के बाद में योगा ट्रेनर के रूप में उपस्थित राम स्वामी ने युवाओं को योग करा कर योग के विभिन्न आसन कराये गये। 
ट्रेनर राम स्वामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की शांति योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। तनाव मुक्त जीवन यदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। योगा मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है आंतरिक अंग मजबूत करता है। 
कार्यक्रम संयोजन अमन सिंह राजावत एवं आभार संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल, अपर्णा शर्मा, अर्पित गुप्ता,अर्शप्रीत सिंह ,हिमांशु मिश्रा, आदेश पाठक सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।