नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 227 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया
Nov 26 2023
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन आरोग्यम फिजियोथैरेपी एवं रिहेव क्लीनिक, पीएचई कॉलोनी पर किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ.सचेत व्यास जी एवं जिला संयोजक डॉक्टर राहुल सप्रा के द्वारा की गई। शिविर में 227 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, नेत्र रोग, सामान्य चिकित्सा, बाल एवं शिशु रोग, होम्योपैथिक, फिजियोथैरेपिस्ट आदि विभागों के चिकित्सकों ने नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की।
शिविर में नि:शुल्क शुगर की जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया पैथोलॉजी की जांचों पर 50त्न की छूट दी गई। आंखों के परीक्षण के साथ 28 मरीजों का पंजीयन कर नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था शिविर के द्वारा अस्पताल में की गई।
शिविर में डॉ. राजा यादव,डॉ पवन सोनी, डॉ राहुल सप्रा, डॉ निशांत गुप्ता, डॉ प्रकाश वीर आर्य, डॉ गौरव सोनी, डॉ अभ्या यादव, डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री, डॉ अभिषेक यादव, डॉ सुनील मांझी, डॉ भारती यादव, सोनू अग्निहोत्री, दीपक बाजपेई अंकित चौबे, सुमित श्रीवास्तव, दीपक जैन , मयंक गोयल भूपेंद्र राजपूत आदि सभी लोग उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा निरंतर समाज में इस प्रकार के शिविर का आयोजन अलग-अलग जगह पर किया जाता है, जिससे सामाजिक लोगों में स्वास्थ्य को ठीक रखने की एवं अपने आसपास स्वच्छता रखने की एक इच्छा जागृत होती है, जिससे हम एक स्वच्छ एवं स्वस्थ्य समाज की कल्पना कर सकते हैं। शिविर का आयोजन डॉ.सूर्यकांत अग्निहोत्री (वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट) जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









