अग्रवाल नवयुवक संघ का अन्नकूट महोत्सव मना

Nov 26 2023

ग्वालियर। छम छम नाचे तेरी मोरनी मोहन, बरसाने की लठमार होली खेले सांवरिया जैसे सुमधुर गीतों पर नृत्यांजलि ग्रुप के कलाकारों ने जब अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किए तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग ताली बजाने को मजबूर हो गए। अवसर था जीवायएमसी क्लब प्रांगण में अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर द्वारा भव्य अन्नकूट महोत्सव का। जहां मंच पर नृत्यांजलि ग्रुप की संचालिका नूपुर गोयल की देखरेख में आराध्या शर्मा, रिद्धिमा सोनी, प्रतीक्षा, कंगना, राधिका, मिस्टी, अन्वी आदि कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं एसएएफ के बैंड ने दो घंटे तक सुमधुर धुन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर दो हजार से अधिक अग्रबंधूओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल, कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ला, महामंत्री संदीप सांघी, संजीव अग्रवाल कुक्कू, संजय सिंघल, राजकुमार बिंदल, विजय गोयल, सचिन अग्रवाल, विजय गर्ग, अशोक गर्ग, अशोक सिंघल सहित अग्र बंधु एवं बहने उपस्थित रहे।