स्कूल के बच्चों ने देखी गौशाला और जल शोधन संयंत्र

Nov 26 2023

ग्वालियर। सरस्वती शिशु मंदिर चिटनिस की गोठ के छात्रों ने रविवार को जलालपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं लाल टिपारा गौशाला का भ्रमण किया। स्कूल के बच्चो ने जलालपुर स्थित जल शोधन संयंत्र को देखकर पानी के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को समझा और शहर में पानी सप्लाई होता है इसके बारे में जानकारी ली।
इसके बाद लाल टिपारा स्थित गौशाला का भ्रमण किया और गौमाता के रखरखाव की व्यवस्था  को समझा।