प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस ने हेलमेट एवं सीटबेल्ट नहीं लगाने वालों के खिलाफ की कार्यवाही

Nov 25 2023

ग्वालियर। एसपीराजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एएसपी ऋ षिकेश मीना के मार्गदर्शन में शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्वालियर शहर में हेलमेट तथा सीटबेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। विशेष चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट तथा सीटबेल्ट लगाने की अनिवार्यता हेतु प्रचार-प्रसार भी किया। पुलिस ने सभी वाहन चालक दो पहिया वाहन चलाते समय एवं दुपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले पिलीयन राइडर भी आवश्यक रूप से हेलमेट पहने एवं इसी प्रकार चार पहिया वाहन चालक और उसमें सवार अन्य व्यक्ति सीट बेल्ट अवश्य धारण करने की बात कही। जिसे आप सुरक्षित रहेंगे। 
अधिकांश देखने मेंआता है कि जो सडक़ दुर्घटना घटित होती हैं। उनमें गंभीर घायल एवं मृत्यु के समय अधिकांश मृत्यु सिर की चोट के कारण होती हैं। यदि हम दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे तो हम काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे। 
उसके साथ ही ग्वालियर पुलिस की आमजन से अपील है कि वह खुद हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता एवं उपयोगिता के प्रचार प्रसार एवं पालन करने में बढ़-चढक़र ग्वालियर पुलिस को सहयोग प्रदान करें। जिससे सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।