एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में 75वां एनसीसी स्थापना दिवस मना
Nov 25 2023
ग्वालियर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय द्वारा एनसीसी का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि रूप ब्रिगेडियर राजीव कुमार कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर मौजूद रहे। एनसीसी दिवस नवम्बर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता हैं। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी वर्तमान में भारत में 15 लाख एनसीसी कैडेट संख्या हैं।
इस दिवस पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय द्वारा इस प्रशिक्षण वर्ष के समूह के सर्वश्रेष्ठ एएनओ मेजर सुनील पाठक, मेजर बीपी सिंह भदौरिया, कैप्टन समीर भार्गव, कैप्टेन मनोज भगोरिया, कैप्टेन संजय राणा, लेफ्टिनेंट सुधाकर शाक्या, टीओ गजेंद्र जैन और सर्वश्रेष्ठ पीआई जीसीआई कमलजीत कौर, नायब सूबेदार पीके सैम, हवलदार मनदीप सिंह, हवलदार सुखचैन सिंह सिविल स्टाफ एवं कर्मचारियों अनुराग श्रीवास्तव, अजय शर्मा, अन्य सभी एवं गणतंत्र दिवस समारोह परेड में भाग लेने चयनित कैडेट्स को एनसीसी दिवस समारोह में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी कमांडर कर्नल नवदीप कादियान सेना मैडल, ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद झा, कर्नल आरएस लेहल सेना मैडल, कर्नल आकाश शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल जीएच मुस्तफा अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









