महिला से मोबाइल लूट मामले में बाल अपचारी समेत दो पकड़े, मोटर साइकिल बरामद

Nov 24 2023

ग्वालियर। बहोडापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाडे उरवाई गेट से विनय नगर लिटिल ग्लोवर स्कूल के पास पैदल जा रही फरियादिया ज्योति सेंगर से बाईक सवार दो लडके झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग गये थे, जिस पर थाना बहोड़ापुर में अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारभ की गई।
लूट की घटना के अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक कराये गये तथा आदतन अपराधियों व पूर्व में लूट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को चेक किया गया। दौराने विवेचना सीसीटीव्ही फुटेज में देखे गए संदेहियों के फोटो मुखबिरों को दिखाए गये, जिस पर से उक्त संदेही राजस्थान धौलपुर के होना पाए गए। जिन्होने अपनी मोटर सायकल एमपी06 एमएस-4293 अपाचे बाईक से लूट की घटना कारित की थी। 
आरोपियों को पकडऩे हेतु थाना बहोड़ापुर पुलिस की एक टीम को धौलपुर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करने वाले एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर लूट के मुख्य आरोपी को पकड़ कर उनकी निषादेही पर लूटा गया मोबाइल एवं लूट की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल को जत किया गया।
ज्ञात हो कि फरियादिया ज्योति सेंगर उम्र 30 साल निवासी गोले का मंदिर आदर्श कालोनी ग्वालियर ने थाना आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह उरवाई गेट से विनय नगर लिटिल ग्लोवर स्कूल के पास से पैदल जा रही थी, तभी बाईक सवार दो लडके अचानक से आये और मेरे हाथ से झपट्टा मारकरमोवाइल छीनकर भाग गये। मोवाइल के कबर में 3000 रूपये भी रखे थे।