पुलिस आरक्षक की हत्या में पिता पुत्र व दोस्त पकड़े
Nov 23 2023
ग्वालियर। एक पुलिस आरक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि आरक्षक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पिता और छोटा भाई ने की है। घटना बीती रात बुधवार की है जहां आरक्षक की सरकारी क्वार्टर में हत्या करने के बाद में मृतक का छोटा भाई और उसका दोस्त बाइक से शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। लेकिन पुलिस के वाहन को आता देखकर रास्ते में ही आरक्षक के शव को रास्ते में फेंककर भाग निकले।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र और दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पिता ग्वालियर में एसएएफ की 13 बटालियन में प्रधान आरक्षक है जबकि मृतक अनुराग राजावत भोपाल जिला पुलिस बल में आरक्षक (चालक) के पद पर पदस्थ था, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात करीब डेढ़ बजे जब पुलिस गश्त पर थी तभी गिरवाई थाना क्षेत्र में एक बाइक पर तीन लोग उन्हें दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें टोका तो उन लोगों ने अपनी गाड़ी को आगे बढ़ा दी, थोड़ी देर बाद जब बाइक सवार लौटा तो तीसरा व्यक्ति गायब था।
पुलिस को आशंका हुई तो उसने पड़ताल शुरू की। पुलिस को जाँच के दौरान कुछ दूर जाकर 13 बटालियन एसएएफ की बाउंड्री के पास झाडिय़ों में एक डेड बॉडी पड़ी दिखाई दी, पुलिस ने जब बॉडी को चेक किया तो मृतक के हाथ पैर में रस्सी के निशान मिले है जिससे लगता है कि उसे बांधा गया था। सिर में भी चोट के निशान है, शरीर अकड़ा हुआ था जिससे पता चलता है कि मौत शव फेंकने के पांच छह घंटे पहले ही हो गई थी। पुलिस ने बॉडी को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो मृतक की पहचान भोपाल जिला पुलिस बल में तैनात आरक्षक (चालक) अनुराग राजावत उफऱ् शानू के रूप में हुई।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अनुराग 13 बटालियन में पदस्थ अपने पिता प्रधान आरक्षक सुखबीर राजावत के घर पर ही था और तीन दिन पहले भोपाल से ग्वालियर आया था। मृतक अनुराग राजावत बड़ा बेटा था, और छोटे बेटे का नाम गोविंद है, गत रोज इनके बीच सरकारी आवास में झगड़ा भी हुआ था। मृतक स्मैक और शराब का नशा करता था उसकी शादी नहीं हुई थी इसी को लेकर मृतक पिता से झगड़ा करता था। पुलिस ने पिता सुखबीर राजावत छोटे बेटे गोविन्द और दोस्त भीमसिंह परिहार निवासी मामा का बाजार माधौगंज को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
शुरूआती पूछताछ में सामने आया है मृतक अनुराग की शादी नहीं हुई थी। इसी बात के लिए वह अपने माता पिता से आए दिन झगड़ा करता था। गत रोज भी इसी बात के लिए झगड़ा हुआ दिन भर घर में विवाद होता रहा। मृतक की माँ रेखा राजावत 15 दिन पहले ही भोपाल किसी रिश्तेदार के जहां गई हुई थी। घर में अनुराग, छोटा भाई गोविन्द और पिता सुखबीर ही थे। अनुराग शादी नहीं करने के लिए माता पिता को दोष देता था। जबकि पिता सुखबीर का कहना है कि अनुराग नशा करता था इसलिए शादी का विचार नहीं बनाया, फिलहाल गिरवाई थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









