मेला अवधि शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी मैदान में उग रहे झाड़, गंदगी, टॉयलेट्स और छतरियां टूटी
Nov 23 2023
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले की अवधि शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं। 25 दिसंबर को मेला आरंभ होने की तारीख पूर्व निर्धारित है। बावजूद इसके मेला मैदान में तैयारियां शुन्य हैं। मैदान में उग रहे झाड़, गंदगी, टॉयलेट्स और छतरियां टूटी पड़ी है। आलम यह है कि अभी तक मेला आयोजन के संबंध में कुल 21 में से 11 टेंडर भी नहीं खुले हैं। न दुकानें आरक्षित हुई हैं और न हीं उनका आवंटन किया गया।
जबकि पूर्व में ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव निरंजन लाल श्रीवास्तव ने कहा था कि मेले से जुड़ी टेंडरिंग चुनाव आचार संहिता के बाद भी नहीं रुकेगी, फिर भले ही निर्वाचन आयोग से विशेष अनुमति लेकर काम करना पड़े।
लेकिन अब मेला प्राधिकरण के अफसर अब मतगणना के इंतजार में बैठे हैं। ऐसे में मेला अपनी तय तारीख 25 दिसंबर से शुरू नहीं हो सकेगा। ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया का कहना है कि अभी मेला मैदान कचरे का ढेर बना हुआ है। अभी तक दुकानों का आवंटन नहीं हुआ है। ऐसे में व्यापारी चाहे तब भी तैयारी नहीं कर सकता। यहां असमाजिक तत्वों का कब्जा है।
मेले की तैयारियों को लेकर प्राधिकरण के अधिकारी किस कदर उदासीन हैं, इसकी गवाही खुद मेला मैदान की बदहाली दे रही है। यहां चौतरफा झाड़ उग रहे हैं। सडक़ें, छतरियां और टॉयलेट्स टूटे हैं। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर समेत मेला मैदान में खानाबदोश कबीले वालों ने अपने तंबू बना लिए हैं। जहां जुआ, नशा अन्य अवैध गतिविधियां होती हैं।
इस मामले में ग्वालियर मेला प्राधिकरण सचिव निरंजन लाल श्रीवास्तव का कहना है कि ग्वालियर व्यापार मेले के अभी 11 टेंडर होना बाकी रह गए हैं। हमने इन टेंडर को लेकर निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी, जो अभी तक मिली नहीं है। इसलिए अब मतगणना (3 दिसंबर) तारीख के बाद ही कुछ हो सकेगा। अभी हमारे पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। इतने दिन में सब हो जाएगा। मेला 25 दिसंबर से 25 फरवरी में लगेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









