दंपती से लूट करने वाले तीन पकड़े, एक फरार
Nov 23 2023
ग्वालियर। पुलिस ने लुटेरों की एक ऐसी गैंग को पकड़ा है, जो कार से रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार को टक्कर मारकर गिराते थे और फिर कट्टे से हवाई फायर कर उनसे लूट कर फरार हो जाते थे। गैंग में चार सदस्य हैं, जिनमें से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया है। चौथा आरोपी अभी फरार है।
बड़ी बात यह है कि आरोपियों की उम्र लगभग 18 से 22 साल के बीच है। यह पकड़े गए आरोपी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से ग्वालियर में नवंबर में हुई लूट की घटनाओं में लूटे गए सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं।
बिजौली थाना क्षेत्र में बेरजा गांव में 5 नवंबर की रात को मोटरसाइकिल सवार दंपती के साथ कट्टे की दम पर लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरे को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर भिंड जिले की गोहद गल्ला मंडी से उस समय पकड़ा, जब यह आरोपी एक लूट की तीसरी घटना को अंजाम देने वाले थे।
एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि नव विवाहित रवि चौहान अपनी पत्नी अनामिका के साथ लहार जिला भिंड से परिजन की तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहा था। तभी पिपरसाना गोहद के पास से एक कार वाले ने पीछा किया और छेंकुरिया मोड़ के पास बेरजा गाँव में एक कार ने गाड़ी आगे लगा दी जिससे पति-पत्नी बाइक सहित गिर गये, बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर हवाई फायर किया रवि से पैसे छुड़ाए व पत्नी का मंगलसूत्र व चेन झपट ली और भाग गए।
रवि ने घटना की शिकायत बिजौली थाने में की, घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, पूछताछ में फ़रियादी रवि ने पुलिस को बताया कि जिस स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर मारी थी उस गाड़ी में नंबर डीएल 700 लिखा था, उसके बाद एक टीम आरटीओ दिल्ली भेजी गई, जहां से उस सीरीज की सभी गाडिय़ों के नंबर निकाले और लूट के संदेही को तलाशना शुरू किया गया।
पुलिस टीम को विवेचना व तकनीकी साक्ष्य में एक संदेही का नाम सामने आया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोहद गल्ला मंडी के पास उक्त लूट की घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गोहद गल्ला मंडी पहुंची तो एक पुराने मॉडल वाली स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर डीएल3 सीएडब्ल्यू 8700 खड़ी मिली, पुलिस टीम को कार के अन्दर तीन लडक़े बैठे हुये दिखे पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरों के नाम पृथ्वीराज चौहान निवासी इटावा, सचिन परिहार निवासी गोहद और रामबिहारी कुशवाह निवासी गोहद हैं। इनका चौथा साथी जीतू कुशवाह फरार है।
उक्त सीरीज नम्बर की कार का घटना में प्रयोग होने से तीनों से पुलिस ने अलग अलग पूछताछ की तो उन्होंने उक्त डिजायर कार से बेरजा के पास कट्टों की नोक पर मोटर सायकल सवार दम्पति से जेवरात व पैसा लूटना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, लूटे गये मंगलसूत्र का पेन्डल, ताबीज माला तथा मंगलसूत्र की माला मय 26 सोने जैसे लम्बे दानों (मोती) के तथा घटना में प्रयुक्त एक बारह बोर का कट्टा मय बारह बोर का एक राउण्ड के तथा 800 रुपये नगद आरोपियों से जप्त किए गये।
एडिशनल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों की उम्र महज 18 से 22 साल के बीच है ये पढ़ाई कर रहे हैं, इनमें एक लडक़ा ग्वालियर का है एक भिंड का है और एक इटावा का है चौथा अभी फरार है, इन लोगों ने कुछ समय पहले ही दिल्ली नंबर की ये गाड़ी खरीदी है और कुछ दिनों पहले ही लूट की घटना शुरू की है, पूछताछ में लुटेरों ने भिंड के देहात में कुछ समय पहले की लूट की घटना करना भी स्वीकार किया जिसमें भिंड पुलिस को भी इनकी तलाश थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









