दुर्घटना को न्यौता देता पंप चैंबर

Nov 23 2023

ग्वालियर। शहर की दर्पण कॉलोनी 8 नंबर दुकान से सचिन तेंदुलकर मार्ग में मिलती है। यह किसी वीआईपी रोड से कम नहीं है। क्योंकि कलेक्ट्रेट, हाईकोर्ट, जीवाजी विश्वविद्यालय, सिटी सेंटर की ओर जाने वाले हर वर्ग के लोग इसी सडक़ से रात दिन गुजरते हैं। इस रोड़ पर बना पंप चेंबर कब किसी को अपना दुर्घटना का शिकार बना ले कह नहीं सकते। 
हम बात कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर मार्ग से जोडऩे वाली सडक़ की। हर्ष नगर कृष्ण विहार में भार्गव ऑनलाइन कृष्ण विहार के सामने बोरिंग मशीन का चेंबर बना हुआ है। एसका ढक्कन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अभी तक यहां से निकलने वाले किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी है। यह पंप चेंबर कब किसी को अपना दुर्घटना का शिकार बना ले कह नहीं सकते। कृपया इसको सुधारने की ओर ध्यान दें।