रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी को पीटा
Nov 22 2023
ग्वालियर। एक व्यवसायी को रंगदारी नहीं देने पर कुछ बदमाशों ने बेरहमी से पीटा है। जब व्यवसायी ने मामले की शिकायत पुलिस में की तो हमलावर खफा हो गए। व्यापारी को घेरकर फिर मारपीट की और हवाई फायर किए हैं। घटना पुरानी छावनी देव नगर गेट के पास गत रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के देव नगर में रहने वाला राजेन्द्र राठौर पुत्र दामोदर राठौर पेशे से एक व्यवसायी है और उनकी पुरानी छावनी चौराहे पर नाश्ते की दुकान है। बीती रात वह दुकान का काम निबटाकर घर आ रहे थे और उनके साथ छोटा भाई रवि था। अभी वह देवनगर गेट के पास पहुंचे थे कि तभी उनका रास्ता आकाश तोमर, मन्नू तोमर व तीन अज्ञात ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
व्यवसायी ने शिकायत में पुलिस को बताया कि इससे पहले दस नवंबर 2023 को आरोपियों ने उनसे पांच हजार रुपए की रंगदारी मांगी थी। जब रुपए नहीं दिए तो आकाश तोमर, मन्नू तोमर, मोनू तोमर और रबाड़ा तोमर ने फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाश में दबिश दी तो आरोपी अपने घरों से फरार मिले है, अब पुलिस उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुरानी छावनी थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









