चुनावी रंजिश पर राज्यमंत्री कुशवाह के समर्थक के घर पर चलाई गोलियां, दहशत में पूरा परिवार
Nov 22 2023
ग्वालियर। प्रदेश सरकार में मंत्री और ग्वालियर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थक के घर पर कुछ लोगों ने बीती रात फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन पूरा परिवार व आस-पास में रहने वाले लोग बुरी तरह से दहशत में आ गए। घटना पुरानी छावनी पुलिस थाना क्षेत्र के गंगा मालनपुर की है। पुलिस सरेआम फायरिंग होने की घटना की जांच कर रही है। वहीं पीडि़त परिवार ने आरोपियों पर 20 हजार रुपए लूटने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल इस मामले की गूंज मंत्री और पुलिस के आला अफसरों तक पहुंच चुकी है और पूरे मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में मंत्री भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में गंगा मालनपुर निवासी हरि सिंह कुशवाह ने प्रचार किया था। हरि सिंह भाजपा के पुराने नेता भी हैं। मतदान के दौरान गंाव के ही एक पोलिंग बूथ पर हरि सिंह कुशवाह का माठू यादव, गोलू, सत्यम और पालू से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद पुरानी छावनी थाने में एफआइआर भी कराई गई थी।
बीती रात गंगा मालनपुर में रहने वाले भाजपा नेता हरि सिंह कुशवाह के घर पर अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक तीन फायर ठोक दिए। गोलीबारी भाजपा नेता के घर को टारगेट कर की गई थी। एक गोली घर के गेट पर और दो गोलियां दीवार पर जाकर लगीं। राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।
पीडि़त हरि सिंह कुशवाह ने बताया कि गोलीबारी के दौरान आरोपियों ने 20 हजार रुपए भी लूटे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस बात से इंकार कर रही है। जबकि पीडि़त परिवार अलग ही बात कह रहा है। गोलीबारी और लूट होने से परिजनों के साथ ही पूरा गांव दहशत में है।
गांव में पुलिस तैनात फिर भी हो गई फायरिंग
चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। बड़ी बात यह कि गांव में अब भी पुलिस तैनात है और पुलिस का वाहन भी फरियादी के घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसके बाद भी बुलंद हौंसलों के साथ आरोपियों ने गोलीबारी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। चुनाव से पहले पुलिस ने दावा किया था कि किसी प्रकार की हिंसा नहीं होने दी जाएगी लेकिन जिस प्रकार से सरेआम गोलीबारी की गई उससे लगता है कि आरोपियों में किसी प्रकार का खौफ नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









