शहर में हेलमेट एवं सीटबेल्ट की अनिवार्यता के लिए पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
Nov 22 2023
ग्वालियर। बुधवार 22 नबम्वर से सीट बेल्ट व हेलमेट धारण करके ही व्हीकल्स ड्राइव करें। इस संबंध में न्यायालय के आदेश का पालन करवाने के लिए पीएचक्यू ने प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत ग्वालियर में भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा 50 दिनों तक विशेष चेकिंग की जाएगी।
पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता के लिए 50 दिवसीय चेकिंग अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया है। जिस पर एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर ट्रैफिक एएसपी ऋषिकेश मीणा द्वारा बुधवार से शहर में भी विशेष चेकिंग अभियान शुरू करवा दिया गया है। जिससे ट्रैफिक डीएसपी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में सुबह से ही विभिन्न तिराहों-चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है।
ट्रैफिक डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि 50 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के शुरुआती दो दिन पुलिस द्वारा अधिक सख्ती नहीं बरती जाएगी। बल्कि इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके पश्चात भी जो लोग उक्त नियम का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्ती के साथ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
पीछे बैठने वाले को भी लगाना होगा हेलमेट
पीएचक्यू द्वारा जो आदेश जारी किया गया है, उसमें चालक के साथ ही पिलीयन राइडर अर्थात टू व्हीलर्स पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह फोर व्हीलर में ड्राइवर के साथ बैठे लोगों को भी सीट बेल्ट लगाना होगा।
ग्वालियर पुलिस की आमजन से अपील है कि वह खुद हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता एवं उपयोगिता के प्रचार प्रसार एवं पालन करने में बढ़-चढक़र ग्वालियर पुलिस को सहयोग प्रदान करें जिससे सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









