गाजा के अस्पतालों में जान गंवाने वाले चिकित्सकों को श्रद्धांजलि दी
Nov 22 2023
ग्वालियर। मेडिकल सर्विस सेंटर ने गत रोज पूरे देश में ग्वालियर, भोपाल, उड़ीसा, बिहार, कोलकाता, कर्नाटक, केरल सहित तमाम बड़े शहरों में फिलिस्तीन और इजरायल विवाद के चलते गजा के अस्पतालो में अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चो सहित बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों की जिंदगी को बचाने के प्रयास में तमाम डॉक्टर नर्सेज व स्वास्थ्य कर्मियो जिन्होंने अपनी जान गवां दी उन्हें श्रद्धांजलि देकर अपनी एकजुटता का इजहार किया।
इसी क्रम में ग्वालियर के फूलबाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल सर्विस सेंटर के संयोजक ने कहा कि युद्ध किसी मसले का समाधान नही है, वो तो खुद एक मसला है। युद्ध का समाधान शांति से हो सकता है। हम उन सरकारों से तुरंत युद्ध विराम कर सामान्य जीवन बहाली की तरफ अग्रसर होने की अपील करते है। जिस तरह से सोशल मीडिया से वीडियो व खबरे आ रही है, वो दिल दहलाने वाली है छोटे छोटे बच्चो की युद्ध के इस हवन में आहुतियां दी जा रही है। नन्हे बच्चे अस्पताल में ईंधन की कमी की वजह से बेमौत मारे जा रहे है। भूख- प्यास से मासूम लोग मारे जा रहे है। ये किसी भी सभ्य समाज के लिये स्वीकृत नही हो सकता। इसीलिए हम जल्द से जल्द युद्ध विराम की अपील करते है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









