लायंस क्लब आस्था ने दीपावली मिलन समारोह मनाया

Nov 22 2023

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा दीपावली मिलन समारोह राजस्थानी थीम पर निजी होटल में मनाया गया। जिसमें सभी महिलाएं राजस्थानी पोशाक पहन कर आई साथ ही राजस्थानी बिन्दड़ी का चुनाव भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर बाजपेई, विशिष्ट अतिथि  राजेश बनवारी, रीजन चेयरपर्सन शिव शंकर अग्रवाल, जॉन चेयरपर्सन ज्योति अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता रश्मि अग्रवाल ने की।
 समारोह में राजस्थानी नृत्य क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम मोहित गोयल, द्वितीय रोमा जैन, तृतीय स्थान ऋचा अग्रवाल ने प्राप्त किया। राजस्थानी बिंदरी में प्रथम कविता खंडेलवाल, द्वितीय नीलम जैन, तृतीया संगीता गोयल को मिला। रिश्तो की नोक झोंक में प्रथम रूबी अग्रवाल और मोना गोयल, सेकंड सरोज अग्रवाल और कविता खंडेलवाल रहीं। इसी थीम पर कई तरह के राजस्थानी गेम भी खिलाएं गए कार्यक्रम संयोजक सीमा बंसल और दीपिका मित्तल रही आभार सचिव वंदना अग्रवाल द्वारा दिया गया कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर प्रीति सिंह, रेखा मथुरिया, रीजन चेयरपर्सन सीएस तोमर, सुनील शर्मा, संदीप मल्होत्रा, जुबेर रहमान, राज शिवहरे, तालिब खान, किरण बाजपेई सहित अन्य क्लब से आए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष ने कार्यक्रम की शोभा बढाई।